फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खरगूपुर में महिला की संदिग्ध हालात में ससुराल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरन पाठक पुरवा निवासी पारसनाथ पांडेय की पत्नी नीतू (35) की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नीतू के भाई अनिल तिवारी निवासी सिसई बहलोलपुर गांव, थाना इटियाथोक ने सास, ससुर, ननद व देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। अनिल ने बताया कि उनके बहनोई पारसनाथ चेन्नई में रहते हैं। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें