गोंडा। सोनौली मोहम्मदपुर जयपत्तर पुरवा की रहने वाली उरेही (59) शुक्रवार सुबह शौच के लिए जा रही थी। तभी सर्पदंश का शिकार हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उरेही की मौत हो गई। उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।