फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांप के काटने से महिला की मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हरिवंशपुर के रमई पुरवा निवासी फूलमती (50) शुक्रवार को घर में सफाई कर रही थीं। तभी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पति रामपाल, पुत्र मनीष (17) और दो विवाहित बेटियां हैं। नायब तहसीलदार जयशंकर और लेखपाल गौरव गांधी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें