फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। खेत में जानवरों के लिए चारा काटने गई महिला की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। करनैलगंज के नारायणपुर माझा के चाइनपुरवा निवासी राजरानी (45) सोमवार को खेत में जानवरों के लिए चारा काटने गई थीं। जहां किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन घर पहुंचते ही राजरानी बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजरानी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रामगोपाल सहित रामू व संजय ने बताया ने बताया कि अस्पताल से सुबह नौ बजे मौत की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पांच घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। दोपहर दो बजे पुलिस टीम पहुंची। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें