फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 09 Dec 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। ई रिक्शा से घर जा रही महिला की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

सुक्खापुरवा निवासी मुंशीलाल ने बताया कि उनकी पत्नी तारा देवी (32) सोमवार को अपनी भाभी पूनम के साथ कटरा बाजार गई थीं। ई रिक्शा से घर लौटते समय शाम छह बजे कटरा बाजार के नकहा गांव के मोड़ पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से तारा देवी की मौत हो गई। तारा का बेटा अजय (8) व भतीजा अर्पित (5) घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. एमपी यादव ने बताया कि एक बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दूसरे बच्चे को मामूली चोट आई है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुंशीलाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें