फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला पर चाकू से हमला, आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार की सुबह लूट की वारदात सामने आई है। पीड़िता रेशमा ने बताया कि वह सुबह लगभग 9 बजे घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसके पेट पर लात और गले पर चाकू से वार किया। महिला के मुताबिक हमलावर अकेला था, उसने हमला करने बाद उसके गले से मंगलसूत्र व पायल लेकर भाग गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल रेशमा को अस्पताल ले गए। सीओ राघवेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें