फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना खाद मिलेगी न सम्मान निधि

Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को अब समितियों पर खाद भी नहीं मिलेगी। समिति पर फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण संख्या बताने के बाद ही किसानों को खाद मिलेगी। वहीं, फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ भी नहीं मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में रबी की बोआई का सीजन चल रहा है। किसान खाद लेने के पहले फार्मर रजिस्ट्री करा लें। फार्मर रजिस्ट्री के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र, पंचायत सहायक, लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव व राजकीय कृषि बीज भंडार के कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, खतौनी और बैंक पासबुक की जरूरत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें