गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दो से आठ अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही हिंदी दिवस के मौके पर प्रतिभा करने वाले न्यायिक कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को न्यायालय सभागार में आयोजित समारोह में जनपद न्यायाधीश ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में काजल को प्रथम अमन द्वितीय व सपना को तृतीय पुरस्कार व चित्रकला प्रतियोगिता में अभिषेक चतुर्वेदी को प्रथम, नेहा ओझा को द्वितीय व विनय कुमार वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। माध्यमिक विद्यालय के स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में अवनेंद्र तिवारी को प्रथम, मो. आसिफ को द्वितीय व विवेक कुमार को तृतीय पुरस्कार तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अतुल गुप्ता को प्रथम, अभिषेक कुमार को द्वितीय व मो. काशिफ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एडीजे प्रथम पूजा सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।