फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 17.50 करोड़ से बहेगी विकास की बयार

Tue, 03 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सातों विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की निधि की पहली किस्त के ढाई-ढाई करोड़ रुपये शासन से मिल गए हैं। मालूम हो कि विधायकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये की निधि मिलती है। जिले में सदर विधानसभा सीट से प्रतीक भूषण सिंह, मनकापुर से रमापति शास्त्री, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, कटरा बाजार से बावन सिंह, करनैलगंज से अजय सिंह, तरबगंज से प्रेम नरायन पांडेय व गौरा से प्रभात वर्मा विधायक हैं। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि नए सत्र की विधायक निधि के कुल 17.50 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं।विधायकों की सहमति से विकास कार्य कराए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें