फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लोकसभा चुनाव में दिखाएंगे गठबंधन की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंंडा। कांग्रेस और सपा गठबंधन के बाद रविवार को दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दोनों दलों से सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व एमएलसी महफूज खां व सूरज सिंह और कांग्रेस से सगीर खान, शिवकुमार दुबे ने भी विचार व्यक्त किया।
दोपहर में कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का काफिला पहुंचा। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने सपा नेताओं का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और समाजवादी नेतृत्व के गठबंधन करने का सपना तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर अपने बूथ को जिताएं।
पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि श्रेया इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गोंडावासियों ने बाबूजी को बहुत प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।
प्रद्युम्न शुक्ला, सुभाष पांडेय, अर्जुन वर्मा, ओमप्रकाश सोनकर, दिलीप शुक्ला, राम सबूरे मिश्रा, पप्पू खान, शिवसंपत सिंह, वकार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें