फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आशा जांचेंगी तापमान, तब मिलेगा बूथ में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव के मतदान में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी पोलिंग बूथों पर कोविड हेल्प-डेस्क बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर थर्मल स्कैनर व सेनेटाइजर के साथ दो-दो आशाओं की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वोट डालने आए मतदाताओं का पहले थर्मल स्कैनर से तापमान जांचा जाएगा। सामान्य होने पर उनका हाथ सेनेटाइज कराने के बाद कतार में लगने दिया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाकर बूथ पर प्रवेश करना हैं। जांच के दौरान ही मास्क हटाना है। तापमान अधिक होने या बुखार से पीड़ित मतदाताओं के लिए अलग से कतार की व्यवस्था की जाएगी। वोट डालने के बाद जरूरी दवाएं देने के बाद घर भेज दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट या 37 से 38 डिग्री सेल्सियस होता है।
निकाय चुनाव में कोरोना संक्रमितों को भी वोट डालने की व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न निकाय क्षेत्रों में जो कोरोना संक्रमित हैं। उनको मतदान करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। संबधित आशा पीठासीन अधिकारी से वार्ता कर सबसे पहले या सबसे बाद में कोविड प्रोटोकॉल से साथ वोट डालने की व्यवस्था कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें