खरगूपुर के गौनरिया तमहीपुरवा गांव में लाठी-डंडा लेकर खड़े ग्रामीण। - संवाद
खरगूपुर (गोंडा)। गौनरिया तमहीपुरवा में चार माह की गंगोत्री की मौत के बाद अभी तक जंगली जानवर का पता नहीं चल सका है। रविवार को सैकड़ों ग्रामीण वन विभाग की टीम के साथ गांव में निकले। झाड़ियों व खेतों में जंगली जानवर की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली। गांव के राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। वन दरोगा सचिन प्रजापति ने भेड़िये की मौजूदगी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। किसी संदिग्ध जानवर की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)