फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी को 10 साल की सजा

Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी पत्नी को अदालत ने 10 साल के कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुंशीलाल निवासी ग्राम कोच कासिमपुर पूरे महेशी ने 18 नवंबर 2021 को करनैलगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उनका पुत्र राम सिंह अपनी ससुराल गया था। जहां पत्नी ममता व सास ने उसे पीटा था। इससे क्षुब्ध होकर राम सिंह ने आत्महत्या कर ली। विवेचना के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी ममता को गिरफ्तार कर जेल भेजा और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने ममता को दोषी करार दिया। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-चतुर्थ रामदयाल ने ममता को दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें