गोंडा। दर्जींकुआं-मनकापुर मार्ग पर रायपुर तालाब के सामने सड़क किनारे खड़ी बाइक में एक बाइक टकरा गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई आैर बाइक चला रहे पति को गंभीर चोटें आईं। एपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता अनिरुद्ध पांडेय (65) मंगलवार देर शाम अपनी पत्नी रीता (62) के साथ शहर से अपने गांव मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ जा रहे थे। रात आठ बजे वह मोतीगंज में रायपुर तालाब के पास पहुंचे। वहां सड़क किनारे खड़ी बाइक दिखी नहीं। इससे अनिरुद्ध की बाइक उससे टकरा गई। इससे पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई। वहीं, अनिरुद्ध इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोतीगंज थानाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।