फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 90 केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं खरीद

Fri, 31 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रबी विपणन वर्ष 2023-24 के तहत पांच क्रय एजेंसियां जिले में शनिवार से गेहूं की खरीद शुरू करेंगी। इन एजेंसियों के 90 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ई-पॉप मशीनों की व्यवस्था की गई है। गेहूं का सरकारी मूल्य इस बार 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग को 17, पीसीएफ को 27, पीसीयू को 20, यूपीएसएस को 25 तथा भारतीय खाद्य निगम को एक केंद्र आवंटित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर ई-पॉप मशीन के माध्यम से खरीद होगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को पहले खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण में किसानों के मोबाइल नंबर व आधार कार्ड को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। हालांकि किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकता है।


खुद भी कर सकते पंजीकरण
गेहूं बेचने के लिए किसान किसी भी निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर अथवा खुद से विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है। किसान को आधार कार्ड, खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। किसान के परिवार का कोई अन्य एक सदस्य अपना आधार कार्ड फीड करवा सकता है। किसान की अनुपस्थित में वह भी ई-पॉप मशीन पर अंगूठा लगाकर गेहूं बेच सके।
विज्ञापन

बोरे की व्यवस्था की गई
पांच एजेंसियों को 90 सेंटर आवंटित किए गए हैं। शुरुआती खरीद के लिए बोरे की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त वारदाने को इकट्ठा कर लिया गया है। बिना पंजीकरण के गेहूं की खरीद नहीं हो सकती। प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें