फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम की मार, अस्पताल पहुंचे 1665 बीमार

Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बरसात के बाद बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय की ओपीडी में मंगलवार को 1,665 नए मरीज उपचार कराने पहुंचे। वहीं, इमरजेंसी में 200 से अधिक लोगों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में मंगलवार को पर्चा, दवा और जांच काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर सैकड़ों मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में इस कदर भीड़ थी कि तमाम लोग तो बिना डॉक्टर को दिखाए ही लौट गए। भीड़ के चलते पुलिसकर्मियों को लाइन लगवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं, भीड़ की वजह से नारायणपुर माफी निवासी अमरनाथ बिना पर्चा बनवाए ही लौट गए। प्रवेश के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए अभिषेक को भी निराश लौटना पड़ा। इसी बीच दोपहर 12:22 बजे से लेकर 12:55 बजे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

अस्पताल का दवा वितरण काउंटर दो बजे ही बंद हो गया, जबकि 50 से अधिक लोग लाइन में लगे थे। रमवापुर गोविंदा के सतीश कुमार, झंझरी के शंकर दयाल, खरगूपुर से आई मिथलेश कुमारी सहित अन्य ने दवा न मिलने पर विरोध जताया।
बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि जो मरीज लाइन में लग गए हैं, उनका इलाज करके ही कक्ष बंद किया जाए। दवा भी लाइन में लगे सभी लोगों को दी जाए।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप पांडेय, नोडल अधिकारी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें