फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेल ट्रैक पर पहुंचा पानी, थम गई ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक तरफ दो दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। दूसरी ओर बारिश के कारण सोमवार को बाराबंकी से लखनऊ के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से डाउन साइड से गोंडा आने वाली ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया है। हालत ये है कि सुबह आने वाली ट्रेन शाम को आ रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर कैंट स्टेशन की रिमॉडलिंग एवं कुसम्ही स्टेशन के पास तीसरी रेल लाइन बिछाने के कार्य करा रहा है। इसके चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में गोंडा से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते हैं। वहीं लगातार बारिश से बाराबंकी से लखनऊ रेलखंड पर जहांगीराबाद, सफेदाबाद, मल्हौर, जुग्गौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी आ जाने से सोमवार को लखनऊ से गोंडा होकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन में बेपटरी हो गया। इससे आधा दर्जन ट्रेनें अपने नियत समय से घंटों लेट से चलीं। जो ट्रेनें सुबह गोंडा पहुंचने वाली थीं वह दोपहर तीन बजे के बाद यहां पहुंचीं।
विलंबित होने वाली ट्रेनों में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, अंत्योदय एक्सप्रेस सात घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमतीनगर से नकहाजंगल जाने वाली एक्सप्रेस छह घंटे व गोरखपुर एक्सप्रेस अनिश्चित समय के लिए विलंबित रही। इससे गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हुईं। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि लखनऊ से बाराबंकी रेलवे स्टेशन के बीच कई जगह ट्रैक पर पानी आ गया है। जिससे ट्रेनें लेट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें