फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन पंप हाउस बंद, पानी के लिए मचेगा हाहाकार

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली कर्मियों की हड़ताल से नगर पालिका की पेयजलापूर्ति भी चरमरा गई है। शहर के कई मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बंद होने से नगर पालिका परिषद के पंप हाउस से होने वाली जलापूर्ति पर असर पड़ा है। तीन पंप हाउस के जनरेटर फेल हो गए हैं। पूरी रात बिजली की आपूर्ति नहीं हुई तो शनिवार बह पानी के लिए हाहाकार मचेगा।
विज्ञापन

शहर में कुल 28 पंप हाउस बनाए गए हैं। इनमें खैरा, खैरी, बरियापुरवा, गरीबी पुरवा व जीआईसी पंप हाउस के पंप में खराबी के कारण पिछले एक साल से जलापूर्ति ठप चल रही है। शहर के चुंगीगोदाम, राजा मोहल्ला मलेरिया कार्यालय व रामलीला मैदान पंतनगर में बने नगर पालिका परिषद के पंप हाउस पर लगे जनरेटर फेल हैं।
बिजली कर्मियों की हड़ताल से तीनों पंप हाउस से होने वाली जलापूर्ति बाधित हो गई है। यहां पंप हाउस के ऑपरेटर्स बिजली की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। शहर के जलकल, गांधीपार्क, पटेल नगर व महरानीगंज घोसियाना बने बने पंप हाउस जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


सभी पंप हाउस मेन पाइप लाइन से जुड़े हैं। पानी की आपूर्ति तो की जा रही है। मगर इन पंपों से शहर के सभी मोहल्लों में पानी पहुंचा पाना पालिका प्रशासन के लिए चुनौती है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जनरेटर ठीक कराए जा रहे हैं, जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें