फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: जलापूर्ति ठप, पानी को तरसे 15 हजार लोग

Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के तीन मोहल्लों पर पेयजल की आपूर्ति करने वाले नगर पालिका परिषद के दो पंप में खराबी आने के कारण तीन मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब 15 हजार में पानी के लिए हाहाकार मचा है। मौसम का रुख बदलते ही शहरी क्षेत्र के लोगों की पानी की जरूरतें भी बढ़ गई हैं। मगर नगर पालिका परिषद ने अभी तक पंप ठीक नहीं कराए हैं। नगर पालिका के पटेल नगर पंप हाउस में एक माह पहले पंप का फाउंडेशन टूट गया था। जिससे अभी तक ठीक नहीं कराया गया। पटेलनगर के अजय, दिनेश, गोपाल का कहना है कि जब नगर पालिका में शिकायत की जाती है कि पालिका कर्मी यह कहकर वापस कर देते हैं कि एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। एस्टीमेट बनने के बाद फाउंडेशन बनवाने के लिए पैसा रिलीज होगा। इसके बाद फाउंडेशन ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

बिछा दी छह किमी पाइपलाइन, इंटर कनेक्शन नहीं किया
- नगर पालिका क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में नई पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के लिए पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था जलनिगम को 6 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम दिया था। जलनिगम ने ठेका कराने के बाद गली मोहल्लों में मिलाकर 6 किलोमीटर पाइपलाइन भी बिछा दी। मगर नई पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन नहीं किया। इससे मालवीय नगर, महराजगंज समेत कई मोहल्लों के आधे घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

तीन पंपों से भरता है पटेल नगर का ओवरहेड टैंक
- नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के पटेल नगर मोहल्ले में बनाए गए ओवरहेड टैंक में पानी भरने के लिए तीन पंपों को सहारा लिया जाता है। जीआईसी, पटेल नगर व मनकापुर बस स्टॉप पर बने पंप हाउस में लगे पंप को चलाकर पटेल नगर के ओवरहेड टैंक को फुल किया जाता है। इसके बाद इसी ओवरहेड टैंक से तीन मोहल्लों राजा मोहल्ला, महराजगंज व सुभाष नगर के वाशिंदों को जलापूर्ति की जाती है। मगर दो पंप की खराबी से ओवरहेड टैंक को भरने का काम ठप है।
विज्ञापन

- दो पंपों में खराबी आने की सूचना मिली है। जिसके कारण पटेल नगर का ओवरहेड टैंक भरने में दिक्कतें आ रही हैं। पंप ठीक कराकर जल्द ही जलापूर्ति कराई जाएगी। - अंगद वर्मा, अवर अभियंता जलनिगम/जलकल नगर पालिका
- जीआईसी व मनकापुर बस स्टॉप के समीप लगे पंप में खराबी आ गई है। अवर अभियंता जलकल को पंप ठीक कराने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें