फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैफिक पुलिस को गर्मी से बचाने के लिए पानी की बोतल, चश्मा व छाते दिए

Sat, 01 Jun 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के गुरुनानक चौराहे पर यातायात पुलिस के कर्मियों को गर्मी से बचाव की सामग्री प्रदान करते ए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। दिन भर शहर के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वालों को एसपी ने राहत सामग्री प्रदान की। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल गर्मी से बचाव की सामग्री लेकर गुरुनानक चौराहा पहुंचे। यहां पर मौजूद यातायात पुलिस के उप निरीक्षकों व आरक्षियों से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने छाता, पानी की बोतल, ओआरएस पाडर, ग्लूकॉन डी, चश्मा आदि वितरित किया। एसपी ने निर्देश दिया कि गर्मी से खुद को बचाते हुए ड्यूटी करें। कहा कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी पूरे दिन धूप में रहकर ड्यूटी करते हैं। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में धूप से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें