फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झपकी आने से कुएं में गिरा चौकीदार, मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
श्रीराम। फाइल फोटो 
विज्ञापन
करनैलगंज। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के आवास परिसर स्थित कुएं में गिरकर चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से निकलवाया। भंभुआ निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उनके पिता श्रीराम (59) क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज में चौकीदार थे। सोमवार को वह पूर्व मंत्री के आवास पर घरेलू सामान पहुंचाने गए थे। इसी दौरान परिसर स्थित कुएं के किनारे बैठ गए। झपकी आने से संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरे। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें