फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाई वोल्टेज से वाशिंग मशीन में लगी आग

Sun, 07 Sep 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। बस स्टॉप के पास स्थित एक मकान में रविवार सुबह हाई वोल्टेज से वाशिंग मशीन में आग लग गई। घर से धुआं निकलते देखकर टहलने निकले लोगों ने शोर मचाया और घर में सो रही शिक्षिका को तुरंत बाहर निकाल लिया। मकान में किराये पर रहने वाली परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने बताया कि वाशिंग मशीन का स्विच बंद था। इसके बावजूद हाई वोल्टेज से उसमें आग लग गई। मोहल्ले के कई अन्य घरों में भी पंखे और बिजली के उपकरण जल गए। पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने के कारणों की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें