फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के हक की लड़ाई के लिए निकाल रहे यात्रा: राजभर

विज्ञापन
फोटो-18 गोंडा के गौरा चौकी बाजार में ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। सरकार की ओर से जाति आधारित जनगणना कराए जाने पर ही राजभर समाज को अपनी हिस्सेदारी मिल पाएगी। समाज में हमारी जनसंख्या अधिक है, लेकिन हमें उसके सापेक्ष आरक्षण में भागेदारी नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को सावधान यात्रा को लेकर जिले में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरा चौकी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। देश में एक समान और अनिवार्य शिक्षा लागू की जाए। कहा कि यह सावधान यात्रा लखनऊ से शुरू हुई है, जो प्रदेश के 75 जिलों में जाएगी. इसके बाद पटना के गांधी मैदान में इसका समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें