फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मोर को ग्रामीणों ने सियार से बचाया

Fri, 27 Oct 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के बालपुर में डायल 112 पुलिस घायल मोर दिखाते ​शिवम सिंह।
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के बालपुर चौकी क्षेत्र के हड़ियागाड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह गन्ने के खेत के किनारे मोर पर सियार ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि वे खेत में फसल की रखवाली के लिए गए थे। मोर की आवाज सुनकर दौड़े तो देखा कि सियार उसे नोच रहा है। सियार को खदेड़ कर शिवम मोर को लेकर बालपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां पुलिस वालों ने इलाज कराने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद डायल 112 को भी बुलाया गया। उसने भी हाथ खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने वन दरोगा महेंद्र जायसवाल को फोन करके बताया तो वे मोर को लेकर चले गए। वन दरोगा ने बताया कि घायल मोर का इलाज कराया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें