फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रामीणों ने दो संदिग्ध दबोचे, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बभनजोतिया के ककरहिया गांव के पास सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा है, जबकि उनके दो साथी गन्ने के खेत के रास्ते भाग गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र में बभनजोतिया गांव के मजरे ककरहिया में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार सवार कुछ लोग जाते दिखे। ग्रामीणों ने कार सवार लोगों के पास असलहे देखे तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। जबकि दो अन्य कार से उतरकर गन्ने के खेतों के रास्ते भाग गए।
पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार छोड़कर भागे दो अन्य संदिग्धों को दबोचने के लिए गन्ने के खेत की घेराबंदी कर चेकिंग की मगर दोनों भाग चुके थे। छपिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। एक कार भी मिली है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें