फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लोहंगपुर में ग्रामीणों ने पकड़ा अजगर

Sun, 17 Sep 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के लोहंगपुर में अजगर पकड़ते ग्रामीण। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर विकासखंड के लोहंगपुर गांव में सोमवार सुबह नहर के किनारे एक अजगर देख ग्रामीण दहशत में आ गए। वन विभाग को सूचना दी गई मगर कई घंटे बीतने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने हिम्मत करके अजगर को किसी तरह पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद वनकर्मियों के पहुंचने पर अजगर को उनके सुपुर्द कर दिया। कुछ दिन पहले नहर के पास झाड़ी में एक बकरी अजगर का शिकार बन गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के पास झाड़ी में कई और अजगर हैं। इससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें