फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गांव महोत्सव 15 से, लगेंगे स्टॉल, सजेगी महफिल

Tue, 12 Mar 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला मुख्यालय में मालवीयनगर स्थित टाउन हाॅल के बगल गांधी पार्क में तीन दिवसीय अमर उजाला का गांव महोत्सव आयोजन 15 से 17 मार्च तक किया जाएगा। इसमें एक ही मंच पर व्यापार, ऑटोमोटर्स, उत्पाद, तकनीक, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी संस्थाओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रगतिशील महिला किसान, महिला ग्राम प्रधान, शिक्षक, सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञ किसानों को नई तकनीक से खेती करने, उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताएंगे। ग्राम महोत्सव में कबड्डी, ताइक्वांडो, खो-खो, कुश्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था रहेगी।
इनका रहेगा सहयोग
मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल, टाटा टिस्कॉन और अन्य सहयोगियों में जेएसएस हांडा, जेएसएस खालसा ई-रिक्शा, पंडित जमुना प्रसाद कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अंशुमान बजाज, रॉयल इनफील्ड पोर्टरगंज, जीवन समृद्धि निधि, नारायण हास्पिटल, पराग, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और पार्वती आईबीएफ सेंटर आरबी राव हास्पिटल आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल के लिए करें आवेदन
महोत्सव में प्रतियोगिता एवं स्टॉल की बुकिंग की जाएगी। इसके लिए 9852199816, 9118545909 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें