फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 करोड़ से चमकेंगी तरबगंज की 59 ग्राम पंचायतें

Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक।
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। विकास खंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में समीक्षा के साथ होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचा गया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से विकास कार्यों के लिए 15.50 करोड़ की कार्ययोजना का सदस्यों ने प्रस्ताव रखा। जिसे सभी की सहमति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से जहां 3.50 करोड़ रुपये से विभिन्न पंचायतों में नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग, कूड़ा प्रबंधन जैसे कार्यों पर वहीं मनरेगा में 12 करोड़ की धनराशि से संपर्क मार्ग, तालाब निर्माण व सौंदर्यीकरण, कायाकल्प जैसे कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने आयुष्मान कार्ड योजना पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि क्षेत्र से पात्रों का चयन कर लोगों को योजना का लाभ दिलाएं। इलाज के अभाव में किसी की जान न जाने पाए।

पीडी एवं बीडीओ चंद्रशेखर ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच की कड़ी हैं। विकासखंड मुख्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के 18 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरी, पथार, नरायनपुर, पिपरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नरसिंह नरायन पांडेय ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्रा, विनोद पांडेय, अष्टभुजा मिश्रा, राजूसिंह, एडीओ आइएसबी अंबरीश प्रताप सिंह, लेखाकार राम प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष लालजी सिंह, विशाल पाठक, समीर सिंह, रमेश पांडेय सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें