फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्लॉकवार लगेगी ग्राम चौपाल, मौके पर ही दूर होंगी समस्याएं

Wed, 12 Jun 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला प्रशासन स्तर से आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस से ब्लॉक वार पांच-पांच गांवों को चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं जाएंगी। इसके लिए जिलाधिकारी स्तर से विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है। पंचायतों में चौपाल लगाकर फरियादियों को उनके गांव में ही राहत दिलाई लाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तर पर निस्तारण के आदेश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद छोटी-छोटी समस्याएं हल नहीं की जा रही हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर गांव-गांव चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि सभी 16 ब्लॉकों के पांच-पांच गांवों को चिह्नित किया गया है। इनमें 18 ऐसे गांव भी शामिल हैं, जहां से लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन शिकायतों का मौके पर खुद जिलाधिकारी स्तर से समाधान कराया जाएगा। इन चौपालों में तहसील, ब्लॉक एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है। थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को गांवों में चिह्नित भूमि विवाद, त्योहार, एचएस रजिस्टर और ग्राम में घटित बड़ी घटनाओं की सूचना के साथ अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामों में चौपाल का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक ग्राम पंचायत स्थित विद्यालय या पंचायत भवन अथवा अन्य शासकीय भवन में किया जाएगा।
डीएम नेहा शर्मा ने जून 2023 में कमान संभालने के बाद गांव-गांव चौपाल की शुरुआत की थी। दावा किया कि चौपालों में समस्याएं निस्तारित कराई गई थीं। वहीं, लापरवाहों को चिह्नित किया गया। डीएम ने इस बार सभी संबंधित एसडीएम, सीओ और एक्सईएन समेत अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें