फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने वाहन चोर गिराेह का खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। साथ ही चोरी में शामिल दो बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गिराेह के चार सदस्यों को बुधवार की भोर बहराइच रोड के मिश्राैलिया रेलवे क्राॅसिंग के पास गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन तिवारी निवासी सोनी हरलाल कोतवाली नगर, उमेश पांडेय निवासी बनकटवा कल्याणपुर कोतवाली नगर, हजरत अली निवासी अलीनगर कल्याणपुर कोतवाली नगर व साबित अली निवासी लाला का पुरवा गौसिहा कौड़िया बताया।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की पांच स्प्लेंडर प्लस, एक सीडी डीलक्स, एक हेचएफ डीलक्स, एक टीवीएस स्पोर्ट्स व एक बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि 10 जुलाई व चार सितंबर को एससीपीएम हाॅस्पिटल से दो बाइक, 23 सितंबर को देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर, 15 सितंबर को गोंडा कचहरी व छह अक्तूबर को पुराने सरजू पुल अयोध्या समेत अन्य स्थानों से बाइकें चोरी की थीं। चोरी की बाइकों के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें खुद भी चलाते थे और ग्राहक मिलने पर उसे बेचकर उससे मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। एएसपी ने बताया कि दोनों बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। दोनों को जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें