फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाराणसी ने जीती राज्य कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 06 Oct 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला ​कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता वाराणसी की
विज्ञापन
गोंडा। वाराणसी की टीम ने आगरा को हराकर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। खेल निदेशालय लखनऊ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मंडल गोण्डा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में इससे पूर्व शुक्रवार को ही सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर आगरा व वाराणसी की टीमें फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी व सहारनपुर के बीच हुआ। इसमें वाराणसी की टीम जीती। दूसरा सेमीफाइनल आगरा व मेरठ के बीच हुआ, इसमें आगरा विजयी होकर फाइनल में पहुचीं। फाइनल मुकाबला आगरा व वाराणसी के बीच हुआ, इसमें वाराणसी ने आगरा की टीम को 28-17 से पराजित कर ट्राॅफी जीती।
समापन कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर एक बालक, बालिका कों खेल से जुड़ने की आवश्यकता है। विजेता टीम में खुशी सिंह, नेहा, मोनीपाल, संगम पटेल, अंकिता, सोनाली, सोनम, प्रियंका, खुशबू, चाॅदनी, विजाला आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें