फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुलेख में वैष्णवी व पेंटिंग में महिमा अव्वल

Mon, 03 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। श्री रमाकांत शुक्ल एक्सनल डेवलपमेंट सोसाइटी की हीरक जयंती पर सोमवार को ग्राम पतिजिया बुजुर्ग में महोत्सव व खेलो बच्चों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण परिवेश के 90 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कबड्डी में प्रदीप पुनीसर की टीम 55 अंक बनाकर विजयी रही। अजय अटैकर की टीम 48 अंक ही बना सकी। खो-खो आरती एवेंजर ने दिव्या ड्राइव को तीन अंक से हराया। अंत्याक्षरी में महात्मा गांधी टीम ने डाॅ. आंबेडकर टीम को शिकस्त दी। सुलेख में वैष्णवी चौहान प्रथम, श्यामजी चौहान द्वितीय तथा अंकित यादव तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में महिमा गौतम प्रथम, अंकित गुप्ता द्वितीय तथा अर्चना चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को श्रीकांत शुक्ल, लक्ष्मीकांत शुक्ल व श्यामदेव शुक्ल ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें