फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैभव हॉस्पिटल पर लगा ताला, दो अन्य अस्पतालों से स्पष्टीकरण

Fri, 02 Aug 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बालपुर पुलिस चौकी के सामने संचालित वैभव हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने मानकविहीन अस्पतालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। अमर उजाला माई सिटी में बृहस्पतिवार के अंक में ''अस्तपाल पर कार्रवाई से कतरा रहे जिम्मेदार'' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने वैभव हॉस्पिटल पर ताला लगवाकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल की निगरानी की जिम्मेदारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. संत प्रताप वर्मा को सौंपी गई है। बता दें कि सोमवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैभव हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था। मंगलवार को ही अस्पताल में नवजात की मौत हो गई थी। तीमारदारों का आक्रोश देख सर्जन व स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कटरा बाजार नगर पंचायत में संचालित दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। ओपी तिवारी अस्पताल पर मौके पर कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं मिला। साथ ही अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं था। जिसकी सूचना औषधि निरीक्षक को दी गई। जबकि अलशिफा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संचालक भी पंजीकरण संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सके। न ही कोई विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर मिले। एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि दोनों अस्पतालों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें