फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। नर्सिंग होम प्रशासन पर मरीज की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखकर बिल बनाने का आरोप लगाया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किए गए दावे के अनुसार गुरुवार रात सरकुलर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में करनैलगंज निवासी निजामुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
वीडियो में एक तीमारदार डॉक्टर से झगड़ा करते दिख रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि मौत होनेे के बाद भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर बिल बनाया गया। जब उसने इलाज की फाइल मांगी तो नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने फाइल फाड़ दी।
विज्ञापन

जबकि नर्सिंग होम संचालक ने बताया कि मरीज गंभीर रूप से बीमार था, जिसे ऑक्सीजन सर्पोट पर रखा गया था। मरीज की मौत के बाद कुछ लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट करते हुए फाइल फाड़ दी। हम लोगों ने ही फोन करके पुलिस बुलाई थी, इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें