फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बवाल का वीडियो: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, सेल्फी के विवाद में हुआ पथराव

Sat, 17 Jun 2023 05:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

Brij Bhushan Sharan Singh News : मौके पर कुर्सियां तोड़ी गई हैं। पुलिस ने स्थित संभाल ली है। भिड़ने वाले दोनों गुट सांसद बृजभूषण के समर्थक हैं और अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले में शनिवार को गोंडा में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि दो प्रधानों के समर्थक सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बृजभूषण मौके से निकल चुके हैं।  

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरांव ग्राम पंचायत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंच से नीचे उतरते समय बृजभूषण के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत के प्रधान और पूर्व प्रधान में धक्का-मुक्की हुई। फिर इनके समर्थकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

मौके पर कुर्सियां तोड़ी गई हैं। पुलिस ने स्थित संभाल ली है। भिड़ने वाले दोनों गुट सांसद बृजभूषण के समर्थक हैं और अल्पसंख्यक मोर्चे के सम्मेलन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें