फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण का दावा- पदोन्नति और पैसे के लिए पुलिस कर रही एनकाउंटर, अखिलेश का बयान खारिज

Sun, 08 Sep 2024 12:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Mangesh Yadav encounter: कैंसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पैसों के लिए पुलिस यह काम कर रही है। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एनकाउंटर पर यूपी पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया है। शनिवार को एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जौनपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की गलती नहीं है, पुलिस पदोन्नति और पैसे के लिए इनकाउंटर कर रही है। उन्होंने सपा मुखिया के बयान कि 'जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है' को गलत बताया। बृजभूषण ने कहा कि यह सही नहीं है लेकिन पुलिस भी ठीक नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


 एक अन्य सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि वह पहले से बुलडोजर नीति के खिलाफ हैं और ऐसे ही किसी का घर नहीं ढहाया जाना चाहिए। बहुत दर्द है लेकिन किससे मन की बात कहें, सवालों पर कहा कि अभी यह सही मंच नहीं है कि सबकुछ कहा जाए। साफ कहा कि यूपी से ही बहुमत होता लेकिन कुछ गलती थी, जिससे सीटें भाजपा की कम हुईं। इसका अंदाजा उन्हें पहले ही हो गया था लेकिन क्या कहा जाए। शब्दों पर बात करने का समय नहीं है। उन्होंने इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कहा भी और बहुत कुछ कहने से खुद को रोका भी।

विज्ञापन

राहुल ने भी उठाया मुद्दा 

राहुल ने उठाया मुद्दा। - फोटो : X @INCIndia
कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा रूल आफ लॉ पर विश्वास ही नहीं करती है। मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं - कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है। एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिस पर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है। यूपी एसटीएफ के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? उन्होंने आगे लिखा कि कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों। उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउण्टर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें