फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अजनबियों संग मिले यूपी 112 के पुलिसकर्मी

Sat, 21 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र में लक्ष्मनपुर गांव के समीप खरगूपुर थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरवी के पुलिसकर्मी शुक्रवार रात कुछ अजनबियों के साथ सुनसान इलाके में नजर आए। ग्रामीणों को आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं और पीआरवी के पुलिसकर्मी अजनबियों के साथ सार्वजनिक रूप से मदिरापान कर रहे थे। शोरगुल होने पर चार गांव के लोगों ने घेर लिया तो अजनबी युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने खरगूपुर कोतवाल से पीआरवी के पुलिसकर्मियों की शिकायत की है। कोतवाली ने मामले की रिपोर्ट सीओ को भेजी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी बच्चन बाबू तिवारी के घर में एक सप्ताह पूर्व नकदी समेत दो लाख रुपये के गहने चोरी हो गए थे। इसी के बाद से गांव के लाेग रातभर जागकर अजनबियों से पूछताछ करते हैं। शुक्रवार रात भी गांव के लोगों ने दो अजनबियों को खरगूपुर-वीरपुर मार्ग पर भंगहा गांव के नहर पुल के पास सुनसान इलाके में शराब पीते देखा तो पूछताछ करने लगे। इससे अजनबियों के साथ मौजूद पीआवी 882 के उपनिरीक्षक लक्ष्मन प्रसाद, आरक्षी सुशील कुमार व होमगार्ड भड़क गए। हंगामा होने पर ईश्वरदीन पुरवा, राजक पुरवा, भंगहा और लक्ष्मनपुर गांव के 100 से अधिक लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने कोतवाल से फोन पर शिकायत की। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीआरवी 882 के पुलिसकर्मियों पर शराब पीने का आरोप गलत है। मगर वह निर्धारित रूट भवनियापुर के बजाय लक्ष्मनपुर में पाए गए, जो नियम विरुद्ध है। मामले की रिपोर्ट सीओ सिटी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें