फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाथों में तिरंगा लेकर निकाली एकता पदयात्रा

Mon, 24 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रविवार को कस्बे में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व विधायक विनय द्विवेदी की अगुवाई में ब्लॉक तिराहे से नगर पंचायत कार्यालय तक एकता पदयात्रा निकाली गई। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और वंदेमातरम के नारों के बीच हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदयात्रा जनसभा में परिवर्तित हो गई। विधायक ने कहा कि देश के एकीकरण और अखंडता में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य दल सरदार पटेल के नाम पर केवल वोट मांगते हैं। मुकुट बिहारी वर्मा ने जूनागढ़ और हैदराबाद रियासतों के भारत में विलय को लेकर सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, कमलेश पांडेय, शेषराम बारी, सीपी शुक्ल, विद्याभूषण द्विवेदी, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें