फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: यूनाईटेड क्लब सिवान व मॉडर्न क्लब मऊ सेमीफाइनल में

Mon, 13 Feb 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कालेज खेल मैदान पर फुटबाल खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्वतंत्र भारत इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे विमला विक्रम महाविद्यालय अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। यूनाईटेड क्लब सिवान व माॅडर्न क्लब खैराबाद मऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मऊ के शुभम व सिवान के उस्मान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर व माॅडर्न क्लब खैराबाद मऊ के बीच खेला गया। पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री वसीम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्पोटर्स स्टेडियम बलरामपुर के मयंक ने मैच के 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मऊ की टीम ने 35वें मिनट में गोल कर बराबरी करली। मैच की समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में मऊ ने गोल कर 2-1 से मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा मुकाबला यूनाईटेड क्लब सिवान व ओम साईं फुटबाॅल एकेडमी पटना के बीच हुआ। तुलसीपुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार व वेलफेयर ऑफिसर आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। सिवान के खिलाड़ी उस्मान ने मैच के 17वें व 32वें मिनट में गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पटना की टीम मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। 2-0 गोल से मैच जीतकर सिवान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


इससे पहले फुटबाॅल प्रतियोगिता के आयोजक व उत्तर प्रदेश वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, शुकदेव चौरसिया, रामजी आर्य, रिजवान, बब्लू व रूपचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें