प्रशासक उमापति त्रिपाठी को सम्मानित करते अभिनेता बिंदु दारा सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। कटरा बाजार के सर्वांगपुर ग्राम के प्रशासक व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी को वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान राजनीतिक और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। नई दिल्ली में रविवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बिंदु दारा सिंह ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान की। सम्मान की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रशासक, क्षेत्रीय नागरिकों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। उमापति त्रिपाठी ने कहा कि सम्मान से समाज और क्षेत्र के लिए बेहतर व जनहितकारी कार्य करने का हौसला बढ़ता है। उन्होंने संस्था, ग्राम प्रधान साथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। (संवाद)