गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में छप्पर में लगी आग।
मुजेहना (गोंडा)। बसंतपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक आग लगने से पिता-पुत्र का फूस का घर जलकर राख हो गया। गृहस्थी का सारा सामान भी नष्ट हो गया। हादसे में चार बकरियां भी जिंदा जल गईं।
धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर बसंतपुर के रहने वाले अकरम व उनका बेटा कलीम अलग-अलग फूस की झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर करते हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर शाम झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिससे पूरी गृहस्थी जलकर राख खाक हो गई। आग में चार बकरियां भी जिंदा जल गईं। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। अकरम और कलीम ने बताया कि आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।