रसपुर के लोहंगपुर शिवनाथपुरवा में आग से जला छप्पर। - संवाद
पसका। परसपुर के ग्राम पंचायत लोहंगपुर के शिवनाथ पुरवा निवासी सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव के रामदीन के छप्पर में अचानक आग लग गई। चपेट में आने से बगल में रखे उनके छप्पर में भी आग लग गई। इससे दोनों छप्परों में रखा अनाज, बर्तन, मोबाइल, नकदी व गृहस्थी का सामान जल गया। लेखपाल मान बहादुर वर्मा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। (संवाद)