फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 4.85 करोड़ से होगा दो सड़कों का निर्माण

Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। मनकापुर के विधायक रमापति शास्त्री के प्रयास से क्षेत्र में चार करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने रविवार को प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण किया। पहला निर्माण कार्य वजीरगंज-झिलाही मार्ग के मौर्य चौराहा से नियामतपुर, लोहसा, बिरहमतपुर होते हुए बभनी तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क का होगा। इसके लिए 4.16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं, वजीरगंज-टिकरी मार्ग पर राजकुमार हाता चौराहे से पाठक पुरवा होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर तक 1,100 मीटर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए 69 लाख रुपये का बजट मिला है। दोनों परियोजनाओं की पहली किस्त के 22.22 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें