फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो एमआर की पिटाई, हथगोला फेंका

Sat, 12 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में छेदी पुरवा स्थित एससीपीएम हाॅस्पिटल के समीप शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार तीन युवक दूसरी बाइक पर सवार दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की पिटाई करके भाग गए। इसके बाद दोनों मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के पास चाय पीने पहुंचे तो बाइक सवार युवक साथियों के साथ वहां भी पहुंच गए और दोनों को फिर पीटा। उन पर हथगोला भी फेंका। गनीमत रही कि हथगोला फटा नहीं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर हमले की सूचना पर उनके दर्जनों साथी नगर कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। मामले में पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

काैड़िया थाना क्षेत्र के पैड़ीबरा गांव के रहने वाले आशुतोष शुक्ल ने बताया कि वह अपने साथी एमआर विष्णुदेव तिवारी देवा के साथ एससीपीएम हाॅस्पिटल गए थे। वहां से लौटते समय सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। कहासुनी के दौरान बाइक सवार तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के आ जाने पर तीनों भाग निकले। आशुतोष के मुताबिक इसके बाद वह दोनों सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के पास चाय पीने गए थे। वहां बाइक सवार तीनों युवक अपने दो अन्य साथियों के संग आ धमके और पीटने लगे। आशुतोष का आरोप है कि युवकों ने उन पर हथगोला फेंका। हालांकि हथगोला फटा नहीं, जिससे वह दोनों बाल-बाल बच गए।
एमआर पर हमले की सूचना पर कई साथी नगर कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। एमआर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मारपीट हुई है, हथगोला फेंके जाने की सूचना गलत है। माैके पर जांच कराई गई है। तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें