फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर सीएचसी पहुंची पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में नगवा मोड़ गोसाईंपुरवा के पास मंगलवार भोर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मौके से चार बदमाश दबोचे गए हैं। पुलिस के मुताबिक इन्हीं बदमाशों ने नवाबगंज में अयोध्या की फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.10 लाख रुपये लूटे थे। बदमाशों के पास से लूट की रकम, तमंचे, कारतूस व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि 22 सितंबर को दोपहर एक बजे नवाबगंज इलाके में फाइनेंस कंपनी के एजेंट आजमगढ़ निवासी अरविंद कुमार से बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये लूटे थे। वारदात के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम सक्रिय की गई।
मंगलवार भोर साढ़े तीन बजे आरोपियों की लोकेशन नगवा मोड़ गोसाई पुरवा के पास मिली तो पुलिस टीम व एसओजी ने घेराबंदी की। इस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। मौके से चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों घायलों को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश करण यादव उर्फ सूरज निवासी बखिरा महंगूपुर, अभिषेक सिंह निवासी कहरान मोहल्ला नवाबगंज, लाला उर्फ मनोहर कोरी निवासी कोल्हमपुर इमाम और अभय श्रीवास्तव निवासी लालापुरवा अशोकपुर थाना नवाबगंज हैं। इनमें से करण और अभिषेक के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से लूट की रकम के 36,010 रुपये, तीन तमंचे, दो कारतूस, चार खोखे, दो बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ है।
लूट की वारदात के खुलासे व बदमाशों की गिरफ्तारी करने पर एसपी ने नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता और सर्विलांस सेल प्रभारी शादाब आलम व उनकी पूरी टीम की सराहना की है।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट अरविंद कुमार से लूट की साजिश गिराेह के सरगना बृजभान निवासी दुर्गागंज माझा ने रची थी। वारदात से एक दिन पहले बदमाश बृजभान के घर इकट्ठा हुए थे। जहां तय हुआ कि एजेंट से लूटपाट कहां और कैसे करनी है। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश तो दबोच लिए गए मगर गिरोह का सरगना बृजभान भाग निकला। एसओजी समेत कई टीमें उसे तलाश रहीं हैं।
पकड़े गए बदमाशों में अभिषेक सिंह नवाबगंज थाने का गैंगस्टर है। पुलिस के मुताबिक बृजभान के गैंग के सभी बदमाश लूट व चोरी के अभ्यस्त हैं। इन पर नवाबगंज समेत बस्ती के परशुरामपुर व अयोध्या कोतवाली में लूट व चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मनोहर कोरी उर्फ लाला पर अयोध्या कोतवाली में चोरी के चार तो जिले के नवाबगंज थाने में लूट, चोरी व जानलेवा हमले का तीन केस दर्ज हैं। करन यादव उर्फ सूरज पर लूट व जानलेवा हमले का एक-एक मुकदमा दर्ज है। गैंगस्टर अभिषेक पर नवाबगंज थाने में लूट, जानलेवा हमला, चोरी व गैंगस्टर का केस दर्ज है। इसी तरह अभय श्रीवास्तव पर नवाबगंज थाने में लूट, जानलेवा हमला व चोरी का केस दर्ज है।
पुलिस की गोली से घायल बदमाश अभिषेक सिंह की मां दुर्गा देवी ने मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए उन्होंने मानवाधिकार आयोग, गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दुर्गा देवी ने मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में दुर्गा देवी ने कहा कि उसका बेटा अभिषेक सिंह दिल्ली में रहकर डिलीवरी मैन का काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। सोमवार को करीब तीन बजे वह इंदौर जाने के लिए घर से निकला था। शाम को फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया से जानकारी हुई कि उसके बेटे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें