फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 09 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर में बनजरिया परसोहनी गांव के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोतीगंज कस्बा निवासी रमन गुप्ता (20) कस्बे में चाय व मिठाई की दुकान चलाता था। वह अपने साथी अखिलेश कुमार चौरसिया (20) निवासी ग्राम विद्यानगर के साथ मंगलवार सुबह बाइक से अयोध्या गया था। वहां से देर रात दोनों घर लौट रहे थे। मनकापुर-गोंडा मार्ग पर बनजरिया परसोहनी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अमित कुमार वर्मा (29) निवासी तुर्काडीहा थाना मोतीगंज से उसकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया। जहां से नाजुक हालत में तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रमन गुप्ता व अमित कुमार की मौत हो गई। जबकि अखिलेश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रमन गुप्ता के चचेरे भाई विद्यापति ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से रमन गुप्ता व अमित की मौत हुई है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव निवासी फागूराम के दो बेटों में अमित (29) बड़ा था। जबकि विवेक (15) छोटा है। हादसे में मृत अमित के दो जुड़वा बच्चे शिवा (8) व बेटी शिवानी (8) के अलावा सूरज (3) हैं। अमित की मौत से जहां तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। वहीं, अमित की पत्नी पिंका वर्मा की मांग सूनी हो गई। कस्बा मोतीगंज के रहने वाले राधे गुप्ता के दो बेटों में बड़ा राजन (30) व छोटा रमन था। रमन और अमित की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें