फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में दो की मौत, महिला गंभीर

Thu, 01 Aug 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बभनान-गौर मार्ग पर सोनवलिया चौराहे के पास हादसे के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
बभनान-गौर मार्ग पर स्काॅर्पियो ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर
विज्ञापन

नगर के बड़गांव पुलिस चौकी के समीप ट्रक ने युवक को कुचला

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बस्ती के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर के सेमरा दम्मन कादिरपुरवा निवासी इलियास का बेटा मोहम्मद सलमान (35) बुधवार की दोपहर बाइक से गुरुनानक चौक की ओर जा रहा था। वह स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चाैकी प्रभारी बड़गांव सोमप्रताप सिंह ने बताया कि सलमान हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में अधिक चोट लगने से मौत हुई है। पकड़े गए ट्रक चालक महेश सोनकर निवासी दत्तनगर विसेन कोतवाली नगर को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
दूसरे हादसे में बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा गांव निवासी नंद गोपाल पांडेय अपनी पत्नी गीता उर्फ अंजलि (30) के साथ बाइक से बुधवार की सुबह छपिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। वह दोनों बभनान-गौर मार्ग पर सोनवलिया चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बेकाबू स्काॅर्पियो बाइक समेत नंद गोपाल (36) को रौंदते हुए सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नंद गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टक्कर लगने के बाद गीता छिटकर दूर जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार राजभर ने बताया कि टक्कर होते ही नंद गोपाल की हेलमेट निकल कर दूर जा गिरी। इससे सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौत हुई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन









अंंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा थे नंदगोपाल



नंद गोपाल पांडेय की ससुराल छपिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव के ग्राम प्रधान रविंद्र तिवारी के यहां है। नंदगोपाल की पत्नी की भाभी सावित्री (65) पत्नी परमानंद तिवारी की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की रात मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर नंद गोपाल पांडेय पत्नी सहित अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकला थे। रास्ते में हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें