दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष कौड़िया अंकुर वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला मुरायन पुरवा निवासी रामरूप मौर्य (58) पुत्र दयाराम अपने एक साथी के संग बाइक से मंगलवार की देर शाम बेटी की शादी तय करने कटरा बाजार गया था। वहां से लौटते वक्त करनैलगंज पयागपुर मार्ग पर झौहना गांव के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से रामरूप की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे हादसे में इसी थाना क्षेत्र के गोपालजोत धर्मपुर गांव निवासी रामनाथ (30) पुत्र लालता साइकिल से कौड़िया बाजार से वापस घर लौट रहा था तभी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। (संवाद)
06जेएनडी02-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरेश कुमार। संवाद।