फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत

Sun, 07 Jul 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच अमरुतहिया गांव के पास बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची बभनान चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक से गुजर रही थी। तभी बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के गड़हादलथम्मन गांव निवासी दुर्गेश कुमार (34) अपने दोस्त बस्ती के ही गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ आदिशक्ति नगर अमरुतहिया निवासी गुड्डू (28) के साथ रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना गौर के चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों के परिवार के लोग भी आ चुके थे। दोनों के परिवार के लोगों ने उनकी पहचान की। शवों काे पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें