फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

Sat, 13 Jul 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर के पास बृहस्पतिवार रात बरात जाते समय बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गड़रियन पुरवा निवासी फूलचंद (25) बृहस्पतिवार रात साले राम सुभावन के पुत्र सूरज (19) निवासी अकबरपुर मिश्रौली के साथ पत्नी रेनी देवी के ननिहाल परसापुर से पत्नी के ममेरे भाई की बारात में वजीरगंज जा रहे थे। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चंदापुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से फूलचंद की बाइक टकरा गई। हादसे में फूलचंद व सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार वजीरगंज के चंदापुर हजारी पुरवा निवासी भगवानदास भारती (55) और इसी गांव के राजकुमार भारती (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में फूलचंद व सूरज की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके बड़े भाई लालचंद ने बताया कि फूलचंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। माता-पिता की मौत हो चुकी है। फूलचंद की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनके नौ माह की बेटी है। फूलचंद मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। पत्नी अपने ननिहाल परसापुर में थीं। हादसे में पति की मौत होने पर शुक्रवार सुबह वह ससुराल पहुंचीं। पति की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूरज दो भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई कृष्णा (8), बहन चांदनी (17) व रोशनी (15) हैं। सूरज की मौत से पिता राम सुभावन व माता अनीता बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें